CNLU के पांचवे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, लॉ छात्रों को दिया ये मंत्र
- Edited by: Pushpendra Kumar
- Updated Jan 3, 2026, 06:40 PM IST
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने इस मौके पर कहा चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बच्चे आगे चलकर न्यायपालिका के क्षेत्र में बेहतर काम करें या मेरी शुभकामनाएं हैं। बच्चों को उन्होंने सलाह की कड़ी मेहनत के साथ वह लक्ष्य को पूरा करने पर ध्यान दें ताकि न्यायपालिका के क्षेत्र में वह अपना ऊंचा स्थान स्थापित कर सके।
चाणक्य नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट पटना का पांचवा दीक्षांत समारोह
पटना : चाणक्य नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट पटना का पांचवा दीक्षांत समारोह पटना में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुधीर सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एडवोकेट जनरल पीके शाही समेत कई सुप्रीम कोर्ट और पटना हाई कोर्ट के जज मौजूद रहे। इस दौरान लॉ स्नातक में 761 पोस्ट ग्रेजुएशन में, 339 पीएचडी और 34 छात्रों को डिग्री दी गई।
बेस्ट गर्ल स्टूडेंट का इन्हें मिला अवार्ड
वर्ष 2019 से 2024 की बेस्ट गर्ल स्टूडेंट सेवल जैन को पटना हाई कोर्ट की प्रथम महिला जज स्वर्गीय इंदु प्रभा सिंह अवार्ड से चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत सम्मानित किया गया। इस अवार्ड को टॉपर सेवल जैन के अनुपस्थित मे मां डिंपल जैन ने प्राप्त किया और बहुत खुशी जाहिर की और कहा मेरी बेटी इस अवार्ड से मिलने पर बहुत खुश है। वह अभी इंडिया में नहीं है, जिस कारण से वह अवार्ड लेने के लिए नहीं पहुंची है। मगर मैं उसकी जगह पर यह अवार्ड लेने के लिए आई हूं। मेरी बेटी को खोजो अवार्ड मिला है, वह मेरे लिए गौरव का पल है।
वही पटना हाई कोर्ट की प्रथम महिला जज इंदु प्रभा सिंह की पुत्री सुमिता सिंह ने भी खुशी जाहिर की और कहा मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए यह गौरवशाली क्षण है। मेरी मां पटना हाई कोर्ट की प्रथम महिला जज हैं और उनके नाम से न्यायपालिका में जाने वाले बच्चों को अवार्ड देने का जो काम हो रहा है चाणक्य नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट के माध्यम से वह बहुत ही प्रेरणादायक कदम है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने इस मौके पर कहा चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बच्चे आगे चलकर न्यायपालिका के क्षेत्र में बेहतर काम करें या मेरी शुभकामनाएं हैं। बच्चों को उन्होंने सलाह की कड़ी मेहनत के साथ वह लक्ष्य को पूरा करने पर ध्यान दें ताकि न्यायपालिका के क्षेत्र में वह अपना ऊंचा स्थान स्थापित कर सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।