शहर

Bihar के छपरा में मतदान खत्म होने के बाद चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक की मौत

छपरा में कल चुनाव के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद देर रात पुलिस ने विवाद को खत्म भी कर दिया। लेकिन, आज सुबह फिर से BJP- RJD कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसमें फायरिंग हुई और एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Image

छपरा में BJP-RJD में विवाद

Photo : iStock

Chapra News: बिहार के छपरा से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जिसमें कल 20 मई को लोकसभा चुनान के 5वें चरण के मतदान के बाद चुनावी रंजिश ने भयानक रूप ले लिया। हालांकि पुलिस ने देर रात मामले को खत्म भी कर दिया था। लेकिन, आज सुबह फिर से विवाद शुरू हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, घायलों को छपरा अस्पताल में इलाज के बाद पटना भेज दिया गया है।

आपस में भिड़े BJP-RJD कार्यकर्ता

जानकारी के अनुसार आज सुवब बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं में यह विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। यहां तक की कांच की बोतलें भी तोड़ी गई। फायरिंग के दौरान बड़ा तेलपा निवासी चंदन राय की मौत हो गई है। और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को छपरा अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। इस विवाद में कांच की बोतलों से भी कुछ लोग घायल हुए हैं।

फायरिंग में हुई युवक की मौत

विवाद के दौरान हुए फायरिंग का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। मौके पर पहुंचे आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि फिलहाल मामले पर ज्यादा बोलना ठीक नही है। लेकिन, उन्होंने कहा कि इस कांड की पृष्ठभूमि में कल की घटना है। इस पर मृतक के पिता नागेंद्र राय का कहना है कि उनका पुत्र चंदन सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था और पढ़ने के लिए घर से निकला था।

जानिए विवाद का कारण

घटना के बारे में बताया जाता है कि पहले सोमवार की शाम रोहिणी के खिलाफ हंगामा और पथराव किया गया था। जिसमें एक गुट के लोग रोहिणी के खिलाफ अभद्र बातें कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने मामले को शांत कर दिया था। लेकिन, फिर आज सुबह दोनों कार्यकर्ताओं के बीच फिर से विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

2 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

आपको बता दें कि आज सुबह हुए छपरा गोलीकांड मामले में, पुलिस ने दो लोगों को डीटेन किया है। तनाव को देखते हुए यहां पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। ऐसे में ज़िला प्रशासन ने जिले में दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

रमाकांत सोलंकी पर गोली मारने का आरोप

छपरा में चुनाव के बाद हुए फायरिंग में एक नौजवान की मौत और दो युवकों के गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है। भाजपा कार्यकारणी सदस्य रमाकांत सोलंकी पर गोली मारने का आरोप लगाया या है। पुलिस ने रमाकांत सोलंकी और दो अन्य लोगो को हिरासत में ले लिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article