Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार सुबह फ्लाई ओवर से बस के गिरने से एक यात्री की मौत गई है और 40 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मामला बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मामला सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे का है। जहां एक बस सवारी लेकर दिल्ली से बरेली आ रही थी। जहां फ्लाईओवर से बस के नीचे गिरने से मौके पर एक यात्री की मौत हो गई और अन्य 40 घायल हो गए। घायलों को बरेली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। इन यात्रियों में चार की हालत गंभीर है।
बस में सवार एक व्यक्ति की मौत
जिलाधिकारी कुमार ने बताया कि हादसे में जान गवाने वाला व्यक्ति की पहचान मेरठ के प्रेम किशन के रूप में की गई है, जिनकी उम्र करीब 40 साल के करीब है। बाकी 40 घायलों को समय पर अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इन घायलों में से 4 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।
फ्लाईओवर से नीते गिरी बस
जिला अधिकारी रविंद्र कुमार घायलों का हाल-चाल लेने बरेली अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास की है, जब यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली से बरेली आ रही बस, अचानक से फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
40 घायल यात्री अस्पताल में भर्ती
बस में सवार एक व्यक्ति की जान चली गई और अन्य 40 यात्री घायल हो गए। हालांकि, घायल यात्रियों को समय पर बरेली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। आगे मामले की विधिक कार्यवाई की जा रही है।
