चण्डीगढ़

Weather Update : पंजाब में फिर सताने वाली है गर्मी, चंडीगढ़ समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम के निरंतर बदलते हुए मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने इसके पीछे बर्फबारी को वजह बताया। वैज्ञानिकों ने बताया कि जम्‍मू कश्‍मीर स्थित गुलमर्ग समेत कई इलाकों में और उत्‍तराखंड में हिमपात से मौसम बदला है।

Image

पंजाब में आने वाली है हीटवेव। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Weather Update : बेमौसम बरसात होने के बाद अब पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ रही है। मौसम की उथल-पुथल के बीच पंजाब में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है, हालांकि पंजाब के शेष जनपदों में 34 से 37 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, अगर हरियाणा के मौसम की बात करें तो यहां हिसार में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकोंने 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि विक्षोभ का असर 14 मई को दिख सकता है।

देश के कई हिस्‍सों में बर्फबारी

मौसम के निरंतर बदलते हुए मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने इसके पीछे बर्फबारी को वजह बताया। वैज्ञानिकों ने बताया कि सोमवार को केलांग (4 सेमी), अटल टनल (3 सेमी), रोहतांग (3 सेमी) और लाहौल स्‍पीति के गोंदला (9.2 सेमी) में बर्फबारी हुई। इसके अलावा मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बताया गया है क‍ि जम्‍मू कश्‍मीर स्थित गुलमर्ग समेत कई इलाकों में और उत्‍तराखंड में हिमपात से मौसम बदला है।

इन जगहों में लुढ़का न्‍यूनतम पारा

  • केलांग - माइनस दो डिग्री
  • कुकूमसेरी - शून्य डिग्री
  • मनाली -पांच डिग्री
  • नारकंडा - सात डिग्री
  • कुफरी - नौ डिग्री

फिर आने वाली है हीटवेव

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद मौसम विभाग ने हीटवेव की एडवायजरी जारी कर दी है। वैज्ञानिकों ने पंजाब के अलावा कई और अन्‍य जिलों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि राज्‍य के जितने भी सिविल सर्जन हैं उन्‍हें हीटस्‍ट्रोक के मरीजों की देखभाल के आदेश दे दिए गए हैं। डॉक्‍टरों का कहना है कि मई और जून में लू की संभावना और इसका खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है इसके लिए अस्‍पतालों में प्रबंध किए जा रहे हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article