चण्डीगढ़

सड़क बनाने में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल, बठिंडा नगर निगम की खास पहल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 02:52 PM IST

नगर निगम बठिंडा द्वारा सड़क निर्माण में प्लास्टिक अवशेष का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि ना सिर्फ प्लास्टिक के अवशेष का सार्थक समाधान ढूँढ लिया गया है, बल्कि लागत में भी कमी आई है।

Image

सड़क निर्माण में प्लास्टिक अवशेष का इस्तेमाल

KEY HIGHLIGHTS
  • बठिंडा नगर निगम की प्लास्टिक अवशेष से सडक़ें बनाने की पहल
  • प्लास्टिक का प्रयोग करने से सडक़ों के निर्माण पर लागत कम आएगी: डॉ. निज्जर
  • प्लास्टिक अवशेष की समस्या निपटाने में भी मिलेगी सफलता

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा प्लास्टिक अवशेष के निपटारे और इसके विकास कार्यों में प्रयोग को सुनिश्चित बनाने की कोशिशों के चलते नगर निगम बठिंडा ने एक नवीन पहल करते हुए प्लास्टिक अवशेष से सडक़ें बनाने का काम शुरू किया है।स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम बठिंडा स्टाफ द्वारा सडक़ के निर्माण में प्लास्टिक के प्रयोग की शुरुआत से प्लास्टिक के अवशेष का सार्थक समाधान भी ढूँढ लिया गया है और इससे लागत भी कम आती है।

प्लास्टिक अवशेष का प्रयोग

उन्होंने बताया कि बठिंडा में जुझार सिंह नगर रोड बाजवा घर से मेन गली तक और गली नं. 3-ए जुझार सिंह नगर में प्लास्टिक अवशेष के प्रयोग से सडक़ का निर्माण किया गया है। इसके अलावा गली नंबर 3 बी जुझार सिंह नगर में प्लास्टिक के प्रयोग से सडक़ का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 1000 रनिंग फुट लम्बी सडक़ के निर्माण में बिटूमन में 8 प्रतिशत प्लास्टिक अवशेष के प्रयोग से सडक़ का निर्माण किया गया है।

लागत में भी कमी

स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री ने बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग सडक़ों के निर्माण के लिए करने से प्लास्टिक अवशेष की समस्या का निपटारा करने में सफलता मिलेगी, जिससे पर्यावरण को साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे सडक़ों को पहले की अपेक्षा बढिय़ा क्वालिटी का बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही सडक़ें बनाने की लागत भी कम आएगी। उन्होंने बताया कि इसके तत्काल नतीजे सन्तोषजनक हैं। जल्द ही और कमेटी/कॉर्पोरेशन में प्लास्टिक का प्रयोग सडक़ों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'