चण्डीगढ़

फौजा सिंह के इस्तीफे के बाद भगवंत मान सरकार के मंत्रियों के विभागों में बदलाव

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 7, 2023, 04:58 PM IST

fauja singh sarari News: भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किए गए हैं।

Image

चार जुलाई 2022 को फौजा सिंह सरारी ने ली थी शपथ

fauja singh sarari Resignation News: पंजाब की भगवंत मान सरकार से कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। वजह साफ नहीं है हालांकि निजी कारणों का हवाला दिया जा रहा है। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वह पार्टी के एक वफादार सिपाही हैं और रहेंगे। फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद मंत्रियों के विभागों में कुछ बदलाव भी किया गया है। पंजाब सरकार में डॉ बलबीर सिंह को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया हैय़। मेडिकल एजुकेशन और चुनाव विभाग का मंत्री इससे पहले चेतन सिंह जौरमाजरा के पास था। फ़ौजा सिंह के पास रहे खाद्य एवं बाग़वानी विभाग का जिम्मा अब चेतन सिंह जौरमाजरा को दिया गया है। इन सबके बीच हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब सीएम भगवंत मान के पास रहेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

इस तरह की खबर थी कि शनिवार शाम चार बजे मान सरकार में कुछ नए चेहरों को सादे समारोह में शपथ दिलाई जा सकती है। मौजूदा समय में सीएम को छोड़कर कुल 13 मंत्री हैं। जबकि चार और मंत्रियों के लिए जगह है। कैबिनेट में चार और लोगों को जगह मिल सकती है। फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे को नॉन परफॉर्मेंस से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बात की भी संभावना है कि कुछ और मंत्रियों की भी छुट्टी हो सकती है। बता दें कि मान सरकार ने पहले भी कहा था कि मंत्रिमंडल में जिन लोगों को मौका मिला है उन्हें अपनी काबिलियत साबित करनी होगी।
ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article