चण्डीगढ़

पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, पंजाब पुलिस ने जब्त की 30KG हेरोइन

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 30 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मादक पदार्थ लाने में ड्रोन का इस्तेमाल करते थे।

Image

फाइल फोटो

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 30 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया और सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, ड्रोन का उपयोग कर पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी और यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की गई है।

ड्रोन के जरिए हो रही थी तस्करी

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने एक कार से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था और बताया गया है कि हाल ही में उसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की बड़ी खेप मिली थी।’’ उन्होंने बताया कि घरिंडा थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यादव ने कहा कि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और तस्करी के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article