Noida Traffic Advisory: नोएडा में आज से दलित प्रेरणा स्थल के पास रूट डायवर्जन किया गया है। दरअसल दलित प्रेरणा स्थल के पास पानी की पाइनलाइन की मरम्मत का काम होने वाला है। जिसकी वजह से आज सुबह 11 बजे से वाहन चालकों के लिए रास्तों में बदलाव किया गया है, जोकि 17 फरवरी सुबह 4 बजे तक जारी रहने वाला है। इस दौरान वाहन चालक वैक्लपिक रास्तों से अपने गंतव्य पर जा सकते हैं।
डायवर्जन के दौरान इन रास्तों का करें इस्तेमाल
डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि डायवर्जन के दौरान वाहन चालक परी चौक से होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से डीएनडी और चिल्ला रोड के रास्ते सेक्टर-18 की ओर जा सकेंगे। वहीं कालिंदी कुंज की तरफ से डीएनडी, चिल्ला, सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन चालक महामाया फ्लाईओवर से होते हुए सेक्टर-37 बॉटेनिकल गार्डन के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। जिन वाहन चालकों को परी चौक की ओर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते सरिता विहार की ओर जाना हैं, वे गोल चक्कर से कालिंदी होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।
