चण्डीगढ़

Hisar Crime News: घर के बाहर हुड़दंग करने से रोकने पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या

हरियाणा के हिसार में कुछ हुड़दंगियों को रोकने पर उन्होंने पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हुड़दंगियों ने ईंट और डंडों से सब-इंस्पेक्टर पर हमला बोला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

हिसार में पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या

हरियाणा के हिसार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की ईंट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिसकर्मी को हुड़दंग का विरोध करना भारी पड़ा। पुलिसकर्मी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी मौके पर ही अपनी कार और दोपहिया वाहन छोड़कर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

पुलिस अपने ही कर्मी की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। ज्ञात हो कि मृत सब-इंस्पेक्टर रमेश ढाणी श्यामलाल की उम्र 57 वर्ष थी और जनवरी 2026 में उनका रिटायरमेंट होना था।

एडीजीपी ऑफिस में पिछले 10 वर्षों से तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार के कई अन्य लोग भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। रात करीब साढ़े 10 बजे यहां हुड़दंग हो रहा था। कुछ हुड़दंगी युवक गाली-गलौज कर रहे थे।

गली में शोर-शराबा होने पर सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार अपने घर से बाहर निकल आए। उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका और हुड़दंगी वहां से चले भी गए। इसके करीब एक घंटे बाद कई युवक कार और दोपहिया वाहनों पर वापस आ गए। उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब रमेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने डंडों व ईंटों से रमेश पर हमला बोल दिया। सब-इंस्पेक्टर रमेश घायल होकर गिर गए। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे मौके से भाग निकले।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार