चण्डीगढ़

जहरीली शराब बनी काल! अमृतसर में 14 लोगों की गई जान, 6 अस्पताल में भर्ती

Poisonous Liquor in Amritsar: अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई और कई 6 लोग अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मेन स्पलायर परबजीत सिंह को पकड़ लिया गया है और शराब के स्त्रोत की जांच की जा रही है।

Image

जहरीली शराब से कई लोगों की मौत

Poisonous Liquor in Amritsar: अमृतसर में जहरीली शराब के चलते दर्दनाक घटना सामने आई है। मजीठा ब्लॉक के 5 गांवों में जहीरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां, थेरेवाल और तलवंडी घुमन गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार शाम को इन 5 गांवो से लोगों की संदिग्ध हालातों में मौत की खबरें आने के बाद इस त्रासदी का पता चला। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया

SSP मनिंदर सिंह ने बताया, "हमें कल रात सूचना मिली की नकली शराब पीने से यहां लोगों की मौत हो रही है। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। हमने 2 FIR दर्ज की है। इस मामले में 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।"

घर-घर जाकर मेडिकल टीम कर रही जांच

अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। हमें कल रात पता चला, हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वालों की हालत गंभीर है। हमने तुरंत अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े। इसके लिए हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या नहीं, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। हमने सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article