चण्डीगढ़

Chandigarh News: चंडीगढ़ से ऊना आने-जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत, खुला यह अस्‍थायी मार्ग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 01:03 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ से ऊना होते हुए हिमाचल जाने वाले वाहन चालकों को नंगल में अब जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। यहां पर बीते डेढ़ माह से बंद अस्‍थायी मार्ग को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। सतलुज नदी का बांध बह जाने के कारण यह मार्ग दिसंबर माह से बंद पड़ा था।

Image

राजीव गांधी चौक के रेल क्रॉसिंग फाटक के पास लगा जाम

KEY HIGHLIGHTS
  • बरारी के पास सतलुज नदी पर बनाया गया अस्‍थायी बांध
  • बीते 2 दिसंबर को तेज बहाव में बह गया था यह बांध
  • हल्‍के वाहन कर सकेंगे इस अस्‍थायी मार्ग का प्रयोग


Chandigarh News: चंडीगढ़ से ऊना होते हुए हिमाचल के विभिन्‍न शहरों में जाने वाले और हिमाचल से चंडीगढ़ की तरफ आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को नंगल के पास घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। नंगल ट्रक यूनियन के सहयोग से नंगल के गांव बरारी के पास सतलुज नदी पर हल्‍के वाहनों के लिए पुल बनाकर यहां से अस्थायी मार्ग शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग पर अब वाहनों का आवगमन शुरू हो गया है। इससे नंगल में रोजाना लगने वाले हैवी ट्रैफिक जाम से लोगों को अब राहत मिलेगी।

बता दें कि इस समय नंगल में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस निार्मण कार्य और नंगल के राजीव गांधी चौक के रेल क्रॉसिंग फाटक के बंद होने के कारण यहां पर दिनभर लंबा जाम लगा रहता है। इस जाम की वजह से लोगों को शहर से बाहर निकलने में ही घंटों का समय लग जाता है। इस जाम के कारण चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले ट्रक जैसे हैवी वाहनों को नंगल बांध की तरफ जाने के लिए वाया अंगमपुर होकर जाना पड़ता है। इसकी वजह से ट्रकों को रोजाना करीब 30 किमी का अतिरिक्‍त दूरी तय करनी पड़ती है।

डेढ़ माह पहले बह गया था नदी का बांध

बता दें कि, इस अस्‍थायी मार्ग के लिए सतलुज नदी पर पहले भी बांध बना हुआ था, लेकिन बीते दो दिसंबर को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने सतलुज में एक साथ बहुत ज्‍यादा पानी छोड़ दिया, जिसके तेज बहाव में बांध बह गया। इसके बाद से चंडीगढ़ से ऊना की तरफ आने-जाने के लिए नंगल शहर के अंदर से होकर ही सभी वाहनों को जाना पड़ रहा था। वाहनों की संख्‍या काफी ज्‍यादा होने और रास्‍ते पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की वजह से लोग पिछले डेढ़ माह से जाम की समस्‍या से जूझ रहे थे। सबसे ज्‍यादा आर्थिक नुकसान ट्रक चालकों को होता था। इस वजह से ट्रक यूनियन नंगल ने फिर से बांध बनाने का पैसला किया। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि यह अस्थायी मार्ग सिर्फ ल हल्के वाहनों के लिए है। यहां से सिर्फ खाली ट्रक ही गुजर सकेंगे। इस रास्‍ते पर ट्रैफिक डायवर्ड होने से शहर के अंदर लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक