चण्डीगढ़

नवीन जिंदल की मांग, कुरुक्षेत्र में लगे फूड टेस्टिंग लैब; मंत्री ने दिया ये जवाब

हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा नेता नवीन जिंदल ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन लैब योजना की मांग की है। उनका कहना है कि इस योजना के तहत कुरुक्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की जाए, ताकि जनस्वास्थ्य और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Image

सांसद नवीन जिंदल

भाजपा नेता और कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने लोकसभा में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन लैब' योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मांग की।

नवीन जिंदल ने लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान कहा कि जनस्वास्थ्य और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में आधुनिक फूड टेस्टिंग लैब जरूरी है। उन्होंने कहा, कुरुक्षेत्र एक कृषि प्रधान एवं तेजी से विकसित होता हुआ शहरी क्षेत्र है, जहां ऐसी सुविधा की बहुत जरूरत है।

पहले भी उठाया था मुद्दा

नवीन जिंदल पहले भी संसद में खाद्य और स्वास्थ संबंथी विषयों को उठाते रहे हैं। उन्होंने जो मुद्दे उठाए, उनमें खाद्य उत्पादों पर पारदर्शी लेबलिंग और अल्ट्रा रिफाइंड सीड ऑयल पर रेग्युलेशन की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के प्रयास देश को एक स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाएंगे।

भाजपा नेता के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान उन्हें आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लैब स्थापित करने का प्रस्ताव वाजिब है और मंत्रालय जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करेगा।

नवीन जिंदल ने मंत्री के उत्तर का स्वागत करते हुए कहा, 'मैं मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करता हूं। यह लैब कुरुक्षेत्र सहित आसपास के लाखों लोगों को सुरक्षित और पोषक आहार सुनिश्चित करने में मदद करेगी और खाद्य सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाएगी।'

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article