चण्डीगढ़

Haryana: ज्वेलरी दुकान में घुसे नकाबपोश लुटेरे, जौहरी के बेटे को मारी गोली, नकदी और सामान लूटकर फरार

रेवाड़ी के कटला बाजार में नकाबपोश बदमाशों ने जौहरी के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। तीन नकाबपोश बदमाश ज्वेलरी की दुकान में लूट के इरादे से घुसे थे। इस दौरान जौहरी के बेटे द्वारा विरोध करने पर उसके पैर में गोली मार दी। जिसके बाद बदमाश नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

Image

बदमाशों ने जौहरी के बेटे को गोली मारक किया घायल

Jewellery shop looted in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में बावल कस्बे के कटला बाजार में सोमवार को तीन नकाबपोश एक ज्वैलरी की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने जौहरी के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी दुकान से नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बदमाशों ने पैर पर मारी गोली

पुलिस के अनुसार, तीन नकाबपोश लुटेरे सुबह करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोमल ज्वेलर्स नामक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक लुटेरे ने आभूषण दुकान के मालिक प्रीतम सिंह के बेटे हितेंद्र सोनी पर पिस्तौल तान दी। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी कुछ नकदी और आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र श्योराण और बावल थाना प्रभारी निरीक्षक लाजपत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हितेंद्र का बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। डीएसपी श्योराण ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हमारी कई टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article