चण्डीगढ़

Weather Report: हरियाणा-पंजाब में नहीं होगी गर्मी की छुट्टी, अभी झेलनी होगी सूरज की मार; जानें कब होगी बारिश

Haryana-Punjab Weather Forecast : हरियाणा-पंजाब और दिल्ली एनसीआर के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है।

Image

हरियाणा-पंजाब मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana-Punjab Weather Forecast : दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। सुबह के 9 बजते ही ऐसा लगता है कि मानो दोपहर के डेढ़ बज गए। गर्मी की इस तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने फिलहाल बारिश के दस्तक नहीं देने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, सोमवार को पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है अगले सप्ताह तक मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ सकता है।

हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

सेन रॉय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है। हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, लोगों को भी सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है। दिल्ली में हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वजह से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। हमें लगता है कि अगले तीन से चार दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

बिहार-झारखंड में रेड अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पूर्वोत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें, तो अभी यहां उस स्थिति को पैदा होने में समय लगेगा। उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिन तक रेड अलर्ट रहेगा। पंजाब, हरियाणा में कल से ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। वहां कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। वहीं, दिल्ली के लिए आज और कल हमने रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम के साथ–साथ न्यूनतम तापमान को देखते हुए हमने रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

(इनपुट- भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article