चण्डीगढ़

विश्व कप में नाम रोशन करके वतन लौटी बेटियां; पंजाब सरकार ने किया हरलीन देओल और अमनजोत कौर का भव्य स्वागत

महिला क्रिकेट विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत का नाम रोशन करने वाली हरलीन देओल और अमनजोत कौर का पंजाब लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढोल-नगाड़ों और फूलों के हार से उनका अभिनंदन हुआ। इस मौके पर पंजाब सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Image

हरलीन देओल और अमनजोत कौर का पंजाब में शानदार स्वागत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Harleen Deol and Amanjot Kaur Punjab Welcome: महिला क्रिकेट में भारत को पहला विश्व कप दिलाकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ी, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का आज वतन लौटने पर पंजाब सरकार की ओर से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से खिलाड़ियों का अभिनंदन करने पहुंचे। उनके साथ विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा भी उपस्थित रहे।

हवाई अड्डे पर माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था। पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूलों के हार पहनाकर दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही वीडियो कॉल के माध्यम से कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को इस ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दे चुके हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि इन बेटियों ने पंजाब ही नहीं, पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने के बाद, राज्य सरकार तीनों खिलाड़ियों को विशेष सम्मान प्रदान करेगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article