चण्डीगढ़

Chandigarh: पंजाब का हर गांव हुआ डिजिटल, घर बैठे मोबाइल एप से ऐसे करें पानी व राजस्व का भुगतान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 09:16 PM IST

Chandigarh: पंजाब के ग्रीमाण क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास के लिए राज्‍य सरकार एम-ग्राम सेवा एप लॉन्च करने जा रही है। इस एप की मदद से ग्रामीण घर बैठे पानी और राजस्व संबंधी सरकारी सेवाओं का भुगतान कर सकेंगे। इस एप का अभी तक श्री आनंदपुर साहिब के 85 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था।

Image

एम-ग्राम सेवा एप इसी माह होगा लॉन्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एम-ग्राम सेवा एप का अभी 85 गांवों में चल रहा था ट्रायल
  • यह एप श्री आनंदपुर साहिब में दिसंबर 2021 में हुआ था लॉन्च
  • इसी माह पूरे राज्‍य में लॉन्च होगा एम-ग्राम सेवा एप


Chandigarh: पंजाब की आप पार्टी की सरकार ने ग्रीमाण क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास के लिए बड़ी पहल की है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब पानी और राजस्व संबंधी सरकारी सेवाओं का भुगतान करने के लिए जिला मुख्‍यालय का चक्‍कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोग घर बैठे ही मोबाइल एप के जरिए इन सभी सरकारी सेवाओं के लिए भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पंजाब सरकार एम-ग्राम सेवा एप ला रही है। इस एप का अभी तक श्री आनंदपुर साहिब के 85 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्‍ट सफल रहा। अब इस योजना को पूरे राज्‍य में लंच किया जाएगा।

चंडीगढ़ में इस योजना की जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के जल आपूर्ति और सफाई मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि, पंजाब सरकार के इस एम-ग्राम सेवा एप सेवा को जल्‍द शुरू किया जाएगा। जिसके बाद राज्‍य के सभी गांव के लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। जल आपूर्ति मंत्री ने बताया कि, श्री आनंदपुर साहिब में इस एप का पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह से सफल रहा है। इससे नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई और समाज में एक सकारात्मक बदलाव आया है।

एप पर नागरिकों को मिलेगी ये सुविधा

बता दें कि, ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व और जल आपूर्ति संबंधी सेवाओं के खर्चों के विवरणों को डिजिटल करने के लिए दिसंबर 2021 में तत्‍कालीन सरकार ने इस एम-ग्राम सेवा मोबाइल एप को लॉन्च किया था। इसके पायलट प्रोजेक्ट में श्री आनंदपुर साहिब डिवीजन के 85 गांवों को जोड़ा गया था। यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफार्मों पर चलने वाला एप है। इसमें लोगों को अलग-अलग भाषाएं चुनने की सुविधा, ऑनलाइन और नकद भुगतान की सुविधा, आसान डिजिटल बुक-कीपिंग और एसएमएस द्वारा अलर्ट की सुविधा मिलती है। जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डीके तिवारी ने बताया कि, इस एप ने सार्वजनिक वित्त प्रबंधन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। इससे सरकारी अधिकारियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही लोगों को मिलने वाली सेवा में भी सुधार हुआ है। इस एप को अब पूरे राज्‍य में लॉन्च करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस माह इसे लॉन्च किया जाएगा। जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article