चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ के बॉटनिकल गार्डन में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, मामला संदिग्‍ध

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 08:09 PM IST

Chandigarh: सारंगपुर में स्थित बॉटनिकल गार्डन में पेड़ पर एक लड़के और लड़की का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों मृतक सारंगपुर के रहने वाले थे। मृतक युवक शादीशुदा और एक बच्‍चे का पिता था, वहीं मृतका नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों तीन दिन पहले घर से भागे थे। मृतक युवक के खिलाफ लड़की को भगाने का मामला दर्ज है।

Image

बॉटनिकल गार्डन में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों मृतक तीन दिन पहले साथ में भागे थे घर से
  • मृतक युवक शादीशुदा और मृतका थी नाबालिग
  • मृतक युवक के खिलाफ लड़की भगाने का मामला दर्ज

Chandigarh: चंडीगढ़ के सारंगपुर में स्थित बॉटनिकल गार्डन के अंदर पेड़ पर एक लड़के और लड़की का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। इन शव को एक राहगीर ने शनिवार को पार्क के जंगली क्षेत्र में लटका देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच कर सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। मृतक युवक की पहचान सारंगपुर के रहने वाले 22 वर्षीय साधू के तौर पर हुई है, वहीं लड़की नाबालिग है।

पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग का मानकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की जांच में पता चला है कि, ये दोनों कुछ दिन पहले घर से साथ में भागे थे। जिसके बाद इनका शव यहां लटका मिला। पता लगाया जा रहा है कि, इन दोनों साथ मिलकर यहां आत्महत्या की या फिर किसी ने मारकर दोनों को यहां लटका दिया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। सारंगपुर थाना पुलिस एसएचओ रोहित कुमार ने बताया कि, फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

मृतक युवक था शादीशुदा और एक बच्‍चे का पिता

घटनास्थल की जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमुख सिंह ने बताया कि, दोनों के शव को एक राहगीर ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। दोनों मृतक सारंगपुर के रहने वाले हैं। दोनों मृतकों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक पहले से ही शादीशुदा था और उसका एक बच्‍चा भी है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दोनों घर से भागे थे। मृतक युवक पर लड़की के परिजनों ने नाबालिग को भगाने का केस भी दर्ज कराया था। वहीं, मृतक लड़की एक प्राइवेट नौकरी करती थी। यहीं पर दोनों की जान पहचान हुई थी। पुलिस जंगल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ दोनों मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्‍द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article