Toy Train Accident: चंडीगढ़ में टॉय ट्रेन के पलटने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार के साथ एलांते मॉल में घूमने आया था। तभी यह हादसा हो गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेन के नीचे दबा बच्चा
यह हादसा शनिवार की रात साढ़े नौ बजे हुआ। इस दिन नवांशहर के जतिंदर पाल अपने परिवार को लेकर एलांते मॉल आए थे। जहां ट्रॉय ट्रेन में उनका 11 वर्षीय बेटा शाहबाज बैठा हुआ था। तभी ट्रेन के पलटने से बच्चा उसके नीचे दब गया। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं परिवार ने कहा है यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसको लेकर हम माल मैनेजमेंट के साथ भी बातचीत करेंगे।
