शहर

जबलपुर में बिजली कटौती से हैं परेशान तो डायल करें ये Toll Free Number, मिलेगा समाधान

Jabalpur Electricity Complaint Number: गर्मी बढ़ने के साथ ही पावर कट की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप जबलपुर में रहते हैं और बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस इन टोल फ्री नंबर को डायल करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत अपनी समस्या का समाधान पाएं।

Image

जबलपुर पावर कट

Photo : iStock

Jabalpur Electricity Toll Free Number: देश भर में गर्मी से लोग परेशान हैं। ऊपर से कहर ढाती लू ने लोगों का घर से निकला मुश्किल कर रखा है। ऐसे में हर किसी को घर के अंदर एसी और कूलर की हवा में ही रहना पसंद करते हैं। थोड़ी देर के लिए भी जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो गर्मी और पसीने से हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जल्दी से जल्दी घर जाकर पंखा, कूलर और एसी की हवा से ही राहत मिलती हैं। लेकिन, बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली कटने की समस्या भी बढ़ जाती है। जो गर्मी में समस्या को और बढ़ा देती है। जबलपुर में भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्या गर्मी ने आपको भी पावर कट (Power Cut) की समस्या से परेशान कर रखा है? अगर हां, तो बिजली कट जाने से परेशान होने की जगह, तुरंत इन नंबरों को डायर कर अपनी समस्या का समाधान पाएं।

Jabalpur Electricity Toll Free Number Numbers
जबलपुर बिजली टोल फ्री नंबर 1912, 1800-233-1266
ई-मेलmpez.nidaan@gmail.com
वेबसाइट [https://www.mpez.co.in]
कंपनी मध्य प्रदेश पूर्ण क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
शिकायतें दर्ज करने के लिए 1912, 1800-233-1266
ये भी पढ़ें- भोपाल में बिजली कटौती से हैं परेशान तो डायल करें ये Toll Free Number, तुरंत मिलेगा समाधान

हेल्पलाइन नंबर

जबलपुर में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (mpcz) पावर सप्लाई करती है। ऐसे में अगर आप जबलपुर में रहते हैं और आपके यहां भी पावर कट की समस्या झेलनी पड़ रही है, तो आप इन जरूरी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको Toll Free Helpline 1912 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। इतना ही नहीं आप टोल फ्री नंबर 1800-233-1266 पर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप mpez.nidaan@gmail.com पर भी अपनी बिजली से जुड़ी शिकायत के लिए ई-मेल भी कर सकते हैं।

ये हैं जरूरी डिटेल्स-

टोल फ्री नंबर-1912, 1800-233-1266

ई-मेल- mpez.nidaan@gmail.com

वेवसाइट-https://www.mpez.co.in

अन्य जानकारी के लिए

अगर अब बिजली कटौती की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं तो आप https://www.mpez.co.in पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं। इस साइट पर आपको बिजली शिकायत, पेयमेंट भुगतान, नया बिजली कनेक्शन जैसी सभी ऑप्शन मिल जाएंगे। अन्य जानकारी के लिए आप इनके वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article