चण्डीगढ़

Pakistan की एक और साजिश नाकाम, सीमापार से ड्रग्स लेकर आ रहे ड्रोन को BSF ने किया नेस्तनाबूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2023, 07:44 AM IST

Pakistani Drone: बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया, यह ड्रग्स तस्करों तक पहुंचाया जाना था। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन में ​एक छोटी टॉर्च लगाई गई थी, जिसे स्विच ऑन मोड में रखा गया था।

Image

बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

Pakistani Drone: पंजाब में ड्रग्स की तस्करी में जुटे पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, अमृतसर सीमा के पास नशीले पदार्थ की खेप लेकर आ रहे ड्रोन को मार गिराया गया है। यह घटना 22 मई(सोमवार) को करीब नौ बजे हुई। जवानों ने एक काले रंग का ड्रोन बरामद किया है, जिससे ड्रग्स के दो पैकेज लटके हुए थे। ये ड्रोन अमृतसर के भैनी राजपुताना गांव से बरामद किए गए हैं

बीएसएफ की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ड्रोन से बरामद की गई नशे की खेप का कुल वजन 2.1 किलोग्राम के करीब है। अधिकारियों ने बताया कि देर रात बीएसएफ के जवानों को ड्रोन की भनभनाहट सुनी। इसके बाद यूनिट अलर्ट हो गई और ड्रोन को मार गिराया गया। जब ड्रोन की तलाशी ली गई तो उसमें ड्रग्स बरामद हुए।

ड्रोन में लगाई गई थी स्विच ऑन मोड में टॉर्च

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया, यह ड्रग्स तस्करों तक पहुंचाया जाना था। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन में एक छोटी टॉर्च लगाई गई थी, जिसे स्विच ऑन मोड में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह टॉर्च इसलिए लगाई गई थी, जिससे तस्कर बड़ी आसानी से इस ड्रोन को खोज सकें।

चार दिन में पांच पाकिस्तानी ड्रोन

बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घटनाएं बढ़ चुकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बीते चार दिनों में सीमा पार से पांच ड्रोन भेजे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्हें बीएसएफ द्वारा मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया, बीते शुक्रवार यानी 19 मई को दो ड्रोन मार गिराए गए थे, वहीं एक ड्रोन पर गोलीबारी की गई थी, लेकिन वह पाकिस्तानी सीमा पर गिर गया, जिस कारण उसे बरामद नहीं किया जा सका।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!