चण्डीगढ़

Places to Visit in Chandigarh: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो जरूर जाएं चंडीगढ़, ये है यहां की 5 खास डिशेज, मिलेगा पंजाबी और हरियाणवी तड़का

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 07:51 PM IST

Chandigarh: अगर आप सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए चंडीगढ़ आने का प्लान कर रहे हैं तो यहां के जायकेदार खाने का लुत्फ उठाने से वचिंत नहीं रह जाना। गौरतलब है कि, इस शहर में ठेठ पंजाबी लहजे का मसालेदार ट्रेडिशनल फूड है। यहां के खाने की एक खास बात ये भी है कि, इसमें हरियाणा का स्वाद भी मिलेगा। पंजाब का ब्रेकफास्ट परांठे का स्वाद चंडीगढ़ में कुछ अलग ही है। यहां पर कई स्थानों पर मक्खन से बनें हर तरह के परांठे मिलते हैं।

Image

ये हैं चंडीगढ़ के खास स्वाद वाली 5 डिशेज

KEY HIGHLIGHTS
  • लाजवाब है चंडीगढ़ के छोले- कुलचे
  • दाल तड़का लुभाती है यहां पर्यटकों को
  • सरसों के साग संग मक्खन वाली मक्के की रोटी है बेमिसाल

Chandigarh: चंडीगढ़ उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में से एक केन्द्र शासित प्रदेश है। इस शहर की सरदहों से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश लगा हुआ है। ये पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। देश का पहला तरीके से बसा शहर भी है, जिसकी परिकल्पना एक फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बुजिए द्वारा की गई थी। बता दें कि, एशिया का सबसे बड़ा जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन चंडीगढ़ में है।

अगर आप सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए चंडीगढ़ आने का प्लान कर रहे हैं तो यहां के जायकेदार खाने का लुत्फ उठाने से वचिंत नहीं रह जाना। गौरतलब है कि, इस शहर में ठेठ पंजाबी लहजे का मसालेदार ट्रेडिशनल फूड है। हालांकि यहां पर दोनों तरह के फूड वेज और नोनवेज का प्रचलन है। वहीं यहां के खाने की एक खास बात ये भी है कि, इसमें हरियाणा का स्वाद भी मिलेगा। मगर आपको यहां की 5 प्रमुख डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने के बाद आपके मुंह से निकलेगा वाह क्या बात है! तो आइए जानते हैं चंडीगढ़ की वो बेमिसाल स्वाद वाली 5 लजीज डिशेज के बारे में।

मक्के की रोटी संग सरसों दा साग

मक्के के रोटी और सरसों दा साग एक पंजाब का पर्यायवाची फूड है। समूचे देश में इसे लोग पसंद करते हैं। अभी सर्दियों का मौसम है तो इसके चटखारे लेने का मजा ही कुछ और है। चंडीगढ़ में इसे कई तरह के मसाले इस्तेमाल करके एक अलग फ्लेवर दिया जाता है। मक्के की रोटी पर ढेर सारा बटर लगाकर खाने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

ये हैं लजीज परांठे

परांठे वैसे तो हर घर में बनते हैं, मगर पंजाब का ब्रेकफस्ट परांठे का स्वाद चंडीगढ़ में कुछ अलग ही है। यहां पर कई स्थानों पर मक्खन से बनें हर तरह के परांठे मिलते हैं। जिसमें मुख्य तौर पर आलू, गोभी, मिक्स वेज, पनीर, व मसाला परांठे गर्मागर्म आचार या रायते के साथ परोसे जाते हैं।

दाल तड़का व दाल मखनी का निराला स्वाद

वैसे तो दाल हर घर, ढाबों व होटलों में मिलती हैं। मगर पंजाबी अरहर की दाल तड़का का स्वाद इस शहर की खास पहचान है। सिंपली यलो दाल को एक खास अंदाज में तड़का लगाकर जायकेदार बना दिया जाता है। इसी प्रकार पंजाब से निकले एक ऐसे व्यंजन दाल मखनी को चंडीगढ़ ने खास स्वाद से नवाजा है। चंडीगढ़ घूमने आने वाले पर्यटक दाल मखनी का स्वाद जरूर चखते हैं।

अमृतसरी कुलचा

पंजाबी कुलचों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। चंडीगढ़ में मिलने वाले अमृतसरी कुलचे का जायका सबसे जुदा है। यहां आपको होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों व हाथ ठेलों पर आसानी से मिल जाएंगे। जिसमें पनीर, गोभी, आलू, व मिक्स वेज की स्टफिंग के हरे धनिए से सजे तंदूर पर तैयार कुलचे मिलेंगे। कुलचों को छोले, चटनी और अचार के साथ परोसा जाता है। इसी कड़ी में यहां पर तंदूरी नान का स्वाद आपको अलग महसूस होगा। जिसमें पनीर, गोभी, आलू मिक्स नान मिलेगी।

कढ़ी, राजमा चावल का क्या कहना

चंडीगढ़ के स्ट्रीट फूड राजमा चावल के जायके का तो कहना ही क्या। गाढ़ी लाल ग्रेवी में बनें राजमा का चावल के साथ बेजोड़ मिश्रण है। इसके छल्लेदार कटी प्याज व बारिक कटी हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है। ये आपको यहां पर सभी जगह मिल जाएगा। वहीं कढ़ी चावल भी यहां किसी भी व्यंजन से कम नहीं है। बेसन के पकोड़ों से लबरेज कढ़ी चावल देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें