चण्डीगढ़

Amritsar Accident: अमृतसर में श्रद्धालुओं से भरी बस टावर से भिड़ी, छत पर बैठे 3 यात्रियों की मौत

अमृतसर में गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर श्री मुक्तसर साहिब वापस जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस की छत बीआरटीएस टावर से टकरा ने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। ये यात्री बस की छत पर सवार थे।

Image

अमृतसर में बस हादसा (ANI)

Photo : ANI

Amritsar Bus Accident: पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं से भरी बस की छत एक बीआरटीएस टावर के लैंटर से टकरा गई। जिससे बस की छत पर बैठे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह बस गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर श्री मुक्तसर साहिब वापस जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। इस दौरान बस की छत पर करीब 8 से 10 यात्री बैठे थे।

अमृतसर में कहां हुआ बस हादसा?

अमृतसर पूर्व के एसीपी डॉ. शीतल कुमार ने बताया कि करीब 9 बजे हमें सूचना मिली कि एक बस श्री मुक्तसर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर बाबा बुड्ढा साहिब आई। जहां से दर्शन के बाद लौटते समय अल्फा वन मॉल के पास बीआरटीएस लेन पर बस की छत बीआरटीएस टावर से टकरा गई। जिससे तीन लड़कों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस चालक समेत अन्य यात्री मौके से भागे

मृतकों की पहचान गुरसिमरन सिंह, सिकंदर सिंह और सतिंदर सिंह के तौर पर हुई। इस हादसे में खुशविंदर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। बस चालक ने करीब 8 से 10 यात्रियों को बस की छत पर बैठाया हुआ था। जिनमें हादसे में जान गंवाने वाले लोग भी शामिल हैं। जब बस के अंदर सवार यात्रियों को इस हादसे का पता चला तो बस चालक समेत सभी मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें