शहर

केंद्रीय जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: जन सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 4 होटल किए सील

अन्य होटलों में भी फायर सेफ्टी नियमों का घोर उल्लंघन पाया गया। कई स्थानों पर इमरजेंसी एग्जिट बंद मिले, जबकि कुछ होटलों में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण तक उपलब्ध नहीं थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि आम जनता की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है।

Image

जन सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 4 होटल सील।

Delhi News: जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी संकल्प के तहत केंद्रीय जिला प्रशासन द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में व्यापक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पटेल नगर के एसडीएम डॉ. नितिन शाक्य के नेतृत्व में की गई, अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने भाग लिया। निरीक्षण के दौरान कई होटलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जो सीधे तौर पर आम नागरिकों के जीवन को खतरे में डालने वाली थीं। जांच के उपरांत चार होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

होटल Almondz, पटेल नगर में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि:

  • फायर एग्जिट (आपातकालीन निकास) बंद एवं लॉक था।
  • रूफटॉप पर डीजल से भरे कई गैलन रखे हुए थे, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते थे।
  • अधिकांश फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) एक्सपायर पाए गए तथा उनकी स्थिति अत्यंत खराब थी।
  • रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारियों एवं प्रबंधन को फायर अलार्म सिस्टम संचालित करने तक की जानकारी नहीं थी।

सेफ्टी नियमों का घोर उल्लंघन पाया गया

इसी प्रकार अन्य होटलों में भी फायर सेफ्टी नियमों का घोर उल्लंघन पाया गया। कई स्थानों पर इमरजेंसी एग्जिट बंद मिले, जबकि कुछ होटलों में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण तक उपलब्ध नहीं थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि आम जनता की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में ऐसे हालात बड़े जान-माल के नुकसान का कारण बन सकते थे।

भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी

केंद्रीय जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से यह संदेश गया है कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम पटेल नगर डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि सभी होटल, गेस्ट हाउस एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। जनता की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

केंद्रीय जिला प्रशासन की यह पहल नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और जवाबदेही का स्पष्ट उदाहरण है। जनहित में ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article