शहर

CBI की बड़ी कार्रवाई, MCD के डिप्टी कमिश्नर 4 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

सीबीआई ने एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी को रिश्वत की शिकायत मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।

Image

फाइल फोटो

Delhi Crime News: दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने रिश्वत मांगने के आरोप में एमसीडी के शहादरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर और ऑडिट ऑफिसर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा और ऑडिट ऑफिसर (एओ) दिव्यांशु गौतम को देर रात हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर मुकेश के खिलाफ पहले से ही एक जांच चल रही थी। आरोप है कि इसी जांच को प्रभावित करने के लिए दोनों अधिकारियों ने मुकेश से 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। जिससे परेशान होकर मुकेश ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर CBI ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

MCD में एक सहायक अभियंता पर भी रिश्वत का आरोप

इस घटना के बाद दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में शाहदरा साउथ जोन में भी एक सहायक अभियंता (AE) रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार से रिश्वत मांगी, इस मामले में सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article