दिल्ली

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट को क्यों दी गई थी झूठी बम की धमकी, गिरफ्तार नाबालिग ने किया खुलासा

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट को फर्जी बम की धमकी देने के मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग ने खुलासा किया है कि उसने बम की झूठी जानकारी क्यों भेजी थी। दरअसल, उसने ईमेल के जरिए एक विमान में बम होने की झूठी सूचना दी थी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे को ईमेल भेजकर बम की धमकी देने के मामले में खुलासा हुआ है। दुबई जाने वाले विमान में बम रखे होने की झूठी सूचना देने के आरोप में 13 वर्षीय एक लड़के को पकड़ा गया है, जिसने बताया है कि आखिरकार झूठी बम की धमकी क्यों दी गई थी।

विमान में बम होने की झूठी सूचना

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) ऊषा रंगनानी ने बताया कि लड़के ने कुछ दिन पहले बम की झूठी सूचना देते हुए फोन करने वाले एक अन्य किशोर से जुड़ी खबरों से प्रभावित होकर महज मजाक में ईमेल भेजा था। रंगनानी ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई थी, जब 18 जून को दुबई जाने वाले विमान में बम रखे होने की धमकी के संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई।

विमान में नहीं मिला था बम

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी दिशा निर्देश, प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया और आपात स्थिति की घोषणा की गई। हालांकि, जांच के दौरान सूचना झूठी साबित हुई।

क्यों भेजी गई थी झूठी धमकी?

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि ईमेल भेजने के तुरंत बाद ईमेल आईडी हटा दी गई। यह पता चला कि ईमेल पिथौरागढ़ से भेजा गया। डीसीपी रंगनानी ने बताया कि टीम भेजी गई और लड़के को फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि लड़के ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने पढ़ाई के उद्देश्य से उसे एक मोबाइल फोन दिया था, जिससे उसने ईमेल भेजा और बाद में अपनी आईडी हटा दी। उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी, क्योंकि वह डर गया था। उसे पकड़ लिया गया और बाद में उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article