शहर

कर्नाटक में दिल दहलाने वाला हादसा, बाइक सवार को कार की बोनट पर फंसाकर दूर तक घसीटा, युवक की दर्दनाक मौत

कर्नाटक के विजयपुरा में एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद शव को कई किलोमीटर तक घसीटा। जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई और कार सवार फरार हो गया। पुलिस को संदेह है कि यह जानबूझकर की गई घटना है।

Image

हादसे में बाइक सवार की मौत

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस को संदेह कि जानबूझकर किया गया कृत्य
  • कार पर नंबर प्लेट नहीं और शीशे भी काले
  • कार सवार मौके से फरार

Karnataka News: कर्नाटक के विजयपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसमें एक बाइक सवार को कार की बोनट पर फंसाकर कई किलोमीटर तक घसीटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सवार मृतक की पहचान इंडी तालुक के अगराखेड़ा गांव के रवि मीनलमणि (24) के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वह पेशे से वकील था।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की घटना

यह घटना गुरुवार शाम को विजयपुरा में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है। बसवनगर में बाइक पर बैठते समय युवक को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कार के आगे बोनट पर फंस गया। लेकिन कार चालक ने कार को बिना रुके बीएलडीई आयुष अस्पताल तक घसीटते हुए शव को वहीं छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गया।

शोर मचाने पर भी कार सवार बिना रुके फरार

बाइक सवार को कार के आगे फंसा देख वहां मौजूद लोगों और वाहन चालकों ने शोर मचाया। लेकिन कार सवार बिना रुके ही भाग निकला। इस वजह से संदेह है कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कार की नंबर प्लेट नहीं थी और उसके शीशे भी काले थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article