शहर

Vande Bharat Train: देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू, 130 किमी की रफ्तार से इस रूट पर दौड़ी रेल

Vande Bharat Train: अहमदाबाद से मुंबई तक 491 किमी की दूरी को तय करने के लिए देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन आज हुआ। सफलतापूर्वक ट्रायल रन के बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।

Image

श की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई के बीच आज से 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ। 130 प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सुबह 7 बजे अहमदाबाद से शुरू हुआ। ट्रेन का ट्रायल रन वडोदरा और सूरत से होते हुए दोपहर 12:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचने पर खत्म होगा।

पहली 20 कोच वाली वंदे भारत

भारत में पहले से ही 8 कोच और 16 कोच वाली कई वंदे भारत ट्रेन हैं। लेकिन आज के ट्रायल रन में भारत की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही है। छोटे शहरों के बीच 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाता है और बड़े शहरों के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। आज शुरू हुए ट्रायल रन के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन अहमदाबाद से मुंबई के लिए शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री सुविधाओं के साथ कम समय में लंबी दूरी तर कर पाएंगे। रेलवे कनेक्टिविटी को और बढ़ाने के लिए वंदे भारत ट्रेनें लाभकारी साबित हो रही है।

मिशन रफ्तार

करीब पांच साल पहले मिशन रफ्तार परियोजना की शुरुआत हुई थी। ये दिल्ली से मुंबई के बीच 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने की परियोजना थी। इस परियोजना के माध्यम से पहले 130 किमी प्रति घंटा और उसके बाद अलग-अलग सेक्शन पर 160 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में कम समय में अधिक दूरी तय करने की योजना थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article