शहर

ओडिशा के अंगुल में बाइक और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, लोगों ने सड़क किया जाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 02:18 PM IST

ओडिशा के अंगुल में एक बाइक और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग की।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Angul News: ओडिशा के अंगुल जिले में शनिवार सुबह एक मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के पंचमहला इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-55 पर हुई।

हादसे में तीन की मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान कृपा देहुरी (48), राजेंद्र प्रधान (21) और सुब्रत प्रधान (17) के रूप में हुई। बताय जा रहा है कि ये तीनों लोग अपने गांव डेरजंगा से अंगुल शहर आ रहे थे। तभी हादसा हुआ।

लोगों ने सड़क जाम किया

वहीं, इस दुर्घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए कुछ देर के लिए राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने ट्रक को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

End of Article