शहर

ओडिशा के झारसुगुड़ा में बड़ा हादसा, नाव पलटने से दो की मौत; नाव पर 50 से 60 लोग थे सवार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 19, 2024, 09:04 PM IST

ओडिशा के झारसुगुड़ा में महानदी में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नाव में 50 से 60 लोग सवार थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Jharsuguda News: ओडिशा के झारसुगुड़ा में महानदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पत्थर सेनी मंदिर के पास महानदी में नाव पलटने से दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। बताया गया है कि नाव में 50 से 60 लोग सवार थे।

कई लोग लापता

जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों और लापता व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान में जुटा हुआ है। पुलिस टीम के साथ बचाव दल भी पहुच गया है।

मछुआरों ने कई लोगों को बचाया

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नाव झारसुगुडा जिले के रेनगली पुलिस थाना के अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 35 लोगों को बचा लिया और उन्हें किनारे पर ले आए।

सीएम ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सात और लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि सात और लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और पांच गोताखोरों को मौके पर भेजा गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!