Bikaner: बीकानेर में शहर का सबसे पहला डिजिटल स्कूल बनाया जा रहा है। यह इस इलाके का सबसे पहला डिजिटल स्कूल होगा, जो यहां के चकगर्बी इलाके में बनाया जा रहा है। इस स्कूल के सभी कक्षाओं को चारों ओर से खुला रखा जाएगा, जिससे कि यहां पढ़ने वालों बच्चों को पूरी तरह से प्राकृतिक हवा और रोशनी मिल सके। इसे करीब 45 हजार वर्ग फीट में तैयार किया जा रहा है, जहां गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
इस स्कूल को राउंड टेबल संस्था तैयार कर रही है। इसे तीन चरणों में तैयार किया जाएगा। जिसका पहला चरण तैयार किया जा चुका है, जिसमें क्लास रूम, एक एडमिशन रूम, और टॉयलेट का निर्माण किया गया है। स्कूल के बीच में करीब 20 हजार वर्ग फीट का एक प्ले ग्राउंड भी बनाया जाएगा। जिसमें कई तरह के इनडोर और आउट डोर गेम्स की सुविधा दी जाएगा।
इस स्कूल में लगभग 2000 बच्चे पढ़ सकेंगे। अब तक इसके पहले चरण के निर्माण में करीब 60 लाख रुपयों की लागत लगाई जा चुकी है। इस पूरे स्कूल को 3 करोड़ रुपये की लगात से तैयार किया जाएगा। जिसमें पहली विंग बनकर तैयार हो चुकी है।
इस स्कूल को पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाया जा रहा है। सभी क्लास रूम की साइज करीब 400 से 450 फीट रखा जाएगा। एम्फी थिएटर वाला ये पहला सरकारी स्कूल होगा। इसमें 300 बच्चे बैठ सकेंगे। इससे उनका सांसकृतिक प्रतीमा का विकास होगा और वह खुले स्टेज अपनी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।
