शहर

राजस्थान निकाय चुनाव में बजा भाजपा का डंका, CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खिला कमल, 33 निकायों में निर्विरोध जीत

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने 33 निकायों पर निर्विरोध कब्जा जमाया है।

Image

राजस्थान निकाय चुनाव में खिला कमल

राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं में एक साथ हुए चुनावों में जनता ने सरकार के ढाई साल के काम पर अपनी मुहर लगा दी है। भाजपा के इस दमदार प्रदर्शन की प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमकर सराहना की है।

विपक्ष की रणनीति फेल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनावों में टिकट वितरण से लेकर प्रचार की कमान खुद संभाली। उन्होंने 10 नगर निगमों में खुद उतरकर रोड शो किए और वरिष्ठ नेताओं को संभागवार जिम्मेदारी देकर प्रतिदिन फीडबैक लिया। भरतपुर और डीग जिले की 90 प्रतिशत नगरपालिकाओं के साथ-साथ भरतपुर नगर निगम में भी निर्विरोध कमल खिला। वहीं, जयपुर नगर निगम में भाजपा लगातार सातवीं बार अपना बोर्ड बनाने जा रही है। जहां कांग्रेस ने होटल पॉलिटिक्स और जातिगत समीकरणों का सहारा लिया, वहीं मुख्यमंत्री की 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' और सोशल इंजीनियरिंग के आगे विपक्ष पस्त हो गया।

आंकड़ों में साफ दिखा भाजपा पर जनता का भरोसा

आंकड़े गवाही देते हैं कि कांग्रेस शासन (2018-23) के दौरान मात्र 11 निकायों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था, जिनमें केवल 3 पर भाजपा जीती थी। वहीं भजनलाल सरकार के कार्यकाल में 33 निकायों में निर्विरोध जीत हासिल हुई है, जिनमें से 30 निकायों पर सीधे भाजपा, 1 पर भाजपा समर्थित और मात्र 2 पर कांग्रेस जीत सकी।

जयपुर का चर्चित रोड शो और परकोटे में जीत का संदेश

जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का रोड शो जीत में निर्णायक साबित हुआ। परकोटे क्षेत्र से ही भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील कोठारी ने जीत दर्ज की। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने लव जिहाद, धर्मांतरण कानून, डिस्टर्ब एरिया बिल और यूसीसी जैसे विषयों पर स्पष्ट संदेश दिया, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा। चुनावों के बाद पार्षदों को एकजुट रखने और निर्दलीयों को साथ लाने में मुख्यमंत्री की रणनीति पूरी तरह सफल रही।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article