शहर

बिहार में यहां जमीन हीरे की तरह है महंगी, दिल्ली-नोएडा से भी कीमती, जानिए वजह

आज के समय में बिहार के इस इलाके में जमीन खरीदना हीरा खरीदना जैसा है। यहां के लोगों की गिनती करोड़पतियों में होती है। आज यहां के जमीन के कीमतों में बहुत तेजी से उछाल आया है। जानिए इसकी क्या वजह है-

Image

बिहार, बेतिया रोड

बिहार के पश्चिम चांपारण के बेतिया में सुप्रिया रोड है। जहां आज जमीन खरीदान हीरा खरीदने जितना महंगा हो गया है। यहां के लोगों की गिनती आज करोड़पतियों में होती है। कुछी ही समय में यहां के जमीन की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है। बेतिया के इस इलाके में आज कई बड़ी कंपनियां और आउटलेट डेवलव हुए हैं। बहुत ही कम समय में बिहार का यह इलाका तेजी से विकसित हुआ है, जिसका असर खासतौर पर यहां के जमीन पर पड़ता नजर आ रहा है।

दरअसल, पिछले 5 साल में बेतिया का सुप्रिया रोड बड़ी-बड़ी कंपनियों का हब बन चुका है। यहां नेशनल और इंटरनेशनल जैसी अनगिनत कंपनियों के फ्रेंचाइजी आउटलेटे्स चलाए जा रहे हैं। आज यह जगह पूरी तरह से कमर्शियल हब के रूप में डेवलप हो चुका है, जिसका सीधा असर यहां के जमीनों पर पड़ा है।

बड़े से छोटे शहरों की जमीन भी महंगी

आपको बता दें कि यहां के स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने दुकानों का रेंट कई गुणा ज्यादा बढ़ा दिया है। लेकिन, फिर भी यहां दुकानों और आटलेट की डिमांड बढ़ रही हैं, जिस कारण यहां की जमीनों की कीमत भी तेजी से बढ़ रही हैं। बेतिय में केवल बड़े शहर ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों में भी जमीन की कीमत आसमान छू रही हैं।

दिल्ली से भी महंगी है यहां की जमीन

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन, कुछ ऐसा ही हाल जिले के बेतिया स्थित सुप्रिया रोड का है। यहां जमीन की कीतम पटना और दिल्ली से भी बहुत ज्यादा है। अगर यहां के जानकारों की मानें तो यहां जमीन की खरीद-बिक्री का रेट काफी बढ़ गया है। बेतिया के इस इलाके में जमीन की कीमत 8 से 10 लाख रुपए धुर हो गई है। अगर आज के समय में आपको यहां सिर्फ 68 स्क्वायर फीट जमीन लेनी है तो इसकी रजिस्ट्री में आपको कम से कम 8 से 10 लाख रुपए में खर्ज करने होंगे, यानी यहां एक स्क्वायर फीट जमीन की कीमत 11 से 15 हजार रुपए है।

इतना है एक स्वायर फीट का रेट

वहीं अगर आप ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदते हैं, तो आपको ग्रेटर नोएडा के सेक्टर एल्फा और बीटा में करीब 3000-4000 रुपये स्क्वायर फीट क रेट पर जमीन मिल जाएगी। वहीं पटना के कुछ हिस्सों में जमीन की कीमत भी बेतिया रोड से काफी कम है।

यह है बढ़ते कीमतों की वजह

अब ऐसे में आपके मन में सवाल आता होगा कि आखिर ऐसा क्यों है तो आपको बता दें कि बेतिया के इस क्षेत्र में पिछले 5 सालों में यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने शोरूम और आउटलेट्स बनाए हैं। यहां कई बड़ी कंपनियों के आने से यह एक कमर्शियल हब बन गया है। यहां आज के समय में कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स आ गए हैं, जिस वजह से यहां के स्थानीय निवासियों ने जमीन की कीमत को कई गुना बढ़ा दिया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान