शहर

Bihar Weather: बिहार में घने कोहरे और सर्द हवाओं का कहर, 12 जिलों में कोल्ड डे का रेड अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-December-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में बर्फीली हवाओं के चलने से कनकनी का एहसास बढ़ गया है। दिन में धूप भी हल्की निकल रही है। जिससे कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आज सभी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही 12 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-December-2025: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास होने लगा है। प्रदेश में लगातार पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दिन में भी धूप का असर कम हो गया है। जिसके कारण दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। गया, छपरा जैसे कई जिलों में पारा लुढ़कने से कनकनी काफी बढ़ गई है। कम धूप और सर्द हवाओं के चलते बिहार के कई जिलों में आज शीत दिवस यानी कोल्ड डे का एहसास होगा। साथ ही घने कोहरे का भी अलर्ट है।

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा। सभी जिलों में सुबह के समय घने से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 12 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते कई जिलों में सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी 50 से 200 के बीच दर्ज की जा सकती है। कुछ जगहों पर जीरो के करीब भी दृश्यता बनी रह सकती है। जिसके कारण आम जनजीवन से लेकर यातायात तक प्रभावित हो सकता है।

बिहार में किन जिलों में अलर्ट

रेड अलर्ट - पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी।

ऑरेंज अलर्ट - पटना, नालंदा, अरवल, जहानाहाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर, गया, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज।

बिहार के 7 जिलों में स्कूलों का बदला समय

बिहार में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण 7 जिलों में डीएम ने आज से स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। जिनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण और नालंदा शामिल हैं। इसके अलावा मुंगेर, दरभंगा और सारण में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। जिससे विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की जा सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। आईएमडी के अनुसार बिहार में कोहरा बढ़ने के पीछे की वजह पछुआ हवाएं, सतह पर अधिक नमी और हवा की कम रफ्तार है। बिहार में 24 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article