अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज खुलेगी इन 7 बर्थडेट वालों की किस्मत, होगा महालाभ

Aaj Ka Ankfal 23 July 2026 : अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपने जन्म की तारीख से आने वाले भविष्य की जानकारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा।

Image

23 जुलाई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 23 July 2026 : आज 23 जुलाई 2026 है। 23 का संयुक्त अंक चंद्रमा और गुरु के प्रभाव से अत्यंत शुभ माना जाता है। यह प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, प्रबंधन क्षमता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 23 का एकल अंक 05 होता है, जिसके स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धिमत्ता, वाणी, व्यापार, प्रबंधन, संचार और निर्णय क्षमता के कारक माने जाते हैं। आज 23-07-2026 का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं। राहु नए अवसर, तकनीक, शोध, संघर्ष और अचानक मिलने वाली सफलता का कारक माना जाता है। बुध और शुक्र परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्यांक 04 के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में लीवर संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मसूर और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन नौकरी में प्रगति के योग भी बने रहेंगे। मूलांक 01 और 03 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और बुध का सहयोग व्यवसाय में बड़ा अवसर दिला सकता है। नौकरी में उन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। आज का उपाय तिल और उड़द का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 07 रहेगा। राहु का प्रभाव आईटी, बैंकिंग, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 04 और 06 वाले लोगों का सहयोग सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 03 और 04 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में उन्नति के साथ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 07 रहेगा। राहु और शनि का सहयोग नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। श्वास संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। नौकरी में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के मामले में शुगर के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज का उपाय उड़द और तिल का दान करें। शुभ रंग नीला और आसमानी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। व्यवसाय में विवादों से बचकर चलना लाभदायक रहेगा। शनि, राहु और बुध का सहयोग नौकरी में बड़ी सफलता और नए अवसर दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल और चंद्रमा का सहयोग व्यवसाय में लाभ और कार्यक्षेत्र में सम्मान दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 04 और 08 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज का उपाय हनुमान जी की उपासना करें तथा सात अन्न का दान करें। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article