शहर

बिहार पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों में नए एसपी तैनात, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, 27 आईपीएस (IPS) अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है।

Image

बिहार पुलिस महकमे में भारी फेरबदल (फोटो: एआई इमेज)

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 27 आईपीएस (IPS) अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अफसरों के तबादले की सूची जारी की है। इस बड़े फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि राज्य के 13 जिलों के पुलिस कप्तान (Bihar Police Tabadla) बदल दिए गए हैं, जबकि कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस पूरे बदलाव में सीमांचल के महत्वपूर्ण जिले पूर्णिया को नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) मिला है। पूर्णिया में अब तक बतौर एसपी काम कर रहीं स्वीटी सहरावत को अब पटना विशेष शाखा (Special Branch) में एसपी की कमान दी गई है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया एसएसपी बनाया गया है।

पटना, भागलपुर और गया में नए सिटी एसपी

प्रशासनिक सुधार के तहत राजधानी पटना की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव (Bihar Police Reshuffle) हुआ है। पटना के तीनों नगर एसपी (पूर्वी, पश्चिमी और मध्य) को बदल दिया गया है। इसके अलावा भागलपुर और गया जैसे बड़े शहरों में भी नए नगर एसपी की तैनाती की गई है। वहीं, सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गया और दरभंगा जिलों को नए ग्रामीण एसपी भी मिल गए हैं।

Bihar Police Transfer

Bihar Police Transfer

कुछ कप्तानों को मिली नई भूमिका

जिलों में तैनात रहे कई एसपी को अब पुलिस वाहिनी और प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा गया है। खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को पटना बीसैप-5 का समादेष्टा (कमांडेंट) बनाया गया है, जबकि कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7, कटिहार की जिम्मेदारी मिली है। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल को अब राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

bihar ips transfer

bihar ips transfer

जिलों के नए पुलिस कप्तानों की पूरी सूची:

बिहार सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन 13 अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है:
  • कुमार गौतम: बेतिया एसपी
  • उपेंद्र नाथ वर्मा: औरंगाबाद एसपी
  • कोटा किरण कुमार: जहानाबाद एसपी
  • शैलेन्द्र सिंह: शिवहर एसपी
  • शुभांक मिश्रा: वैशाली एसपी
  • विक्रम सिहाग: सहरसा एसपी
  • शौर्य सुमन: पूर्णिया एसएसपी
  • अमितेश कुमार: बांका एसपी
  • राजेश कुमार: बगहा एसपी
  • परिचय कुमार: कटिहार एसपी
  • अमितेश कुमार: बांका एसपी
  • भानु प्रताप सिंह: खगड़िया एसपी
  • शिखर चौधरी: कैमूर एसपी
  • हिमांशु: शेखपुरा एसपी

नए नगर और ग्रामीण एसपी

  • शैलजा: पटना पूर्वी एसपी
  • दिव्यांजलि जायसवाल: गया ग्रामीण एसपी
  • साक्षी कुमारी: दरभंगा ग्रामीण एसपी
  • संकेत कुमार: पटना पश्चिमी एसपी
  • अतुलेश झा: भागलपुर नगर एसपी
  • अभिनव: गया नगर एसपी
  • ममता कल्याणी: पटना मध्य एसपी
monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article