Bihar Police: बिहार में लड़कियों से बदसलूकी और छेड़खानी के लगातार वायरल होते वीडियो के बाद सूबे की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। इस बीच, बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और अपराध पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। पुलिस प्रशासन ने राज्य के 36 वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नई व्यवस्था के तहत एडीजी (ADG), आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) स्तर के अफसरों को धरातल पर उतरकर जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी डीजीपी प्रीता वर्मा के आदेशानुसार, ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, रात-दिन की गश्त, लंबित मामलों के निष्पादित करने की गति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इन सभी अधिकारियों को 28 सितंबर तक अपने प्रभार वाले जिलों का गहन निरीक्षण पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में बेखौफ मनचले! लड़कियों से बदसलूकी का एक और VIDEO वायरल, सड़क पर युवती से थप्पड़बाजी
पढ़ें नाम और कहां का मिला इंचार्ज
जारी की गई सूची के अनुसार, ADG (ATS) अमित लोढ़ा को लखीसराय और शेखपुरा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ADG (लॉ एंड ऑर्डर) के. सुहिता अनुपम पटना जिले की मॉनिटरिंग करेंगी। इसी तरह ADG अमृत राज भोजपुर, DIG मानवजीत ढिल्लो रोहतास, IG मनोज कुमार गया और DIG हरप्रीत कौर कैमूर जिले में जाकर कानून-व्यवस्था का जायजा लेंगे। अन्य जिलों में भी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सीधी तैनाती की गई है।
मुख्यालय ने क्या कहा?
मुख्यालय का साफ कहना है कि यह केवल एक बार का दौरा नहीं होगा, बल्कि अधिकारी आगे भी लगातार जिलों का दौरा करते रहेंगे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य थानों के कामकाज में पारदर्शिता लाना, पुलिस की गश्त बढ़ाना और आम जनता में सुरक्षा का अहसास जगाना है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारियों की इस सीधी निगरानी से बिहार की कानून-व्यवस्था में कितना बड़ा सुधार देखने को मिलता है।
आगे भी जिलों के दौरे पर रहेंगे अधिकारी
- राजीव रंजन-1, DIG TRG- बांका
- अजय कुमार पांडे, DIG ERSS- अरवल और नवादा
- नीरज कुमार सिंह, DIG STF- अररिया
- सुशांत कुमार सरोज, DIG ATS/यातायात- सुपौल
- अमित लोढ़ा, ADG ATS- लखीसराय और शेखपुरा
- अमृत राज, ADG ATS- भोजपुर
- के. सुहिता अनुपम, ADG लॉ एंड ऑर्डर/डब्ल्यूएस- पटना
- राजेश कुमार, IG SCRB- पूर्णिया
- दीपक रंजन, DIG CID- बक्सर
- इनामुल हक मेंगू, DIG- जमुई
- आमिर जावेद, DIG SUV- सीवान
- पी. कन्नन, IG प्रोविजन- सारण
- अनुसूया रणसिंह साहू, IG TRG- औरंगाबाद
- पंकज कुमार राज, IG रेल- भागलपुर और नौगछिया
- प्रेमलता, IG निषेधाज्ञा- जहानाबाद
- रंजीत कुमार मिश्रा, IG CID/CCSU- मधुबनी
- मनोज कुमार, IG मुख्यालय- गया
- संजय कुमार, IG SB/BSAP- बेतिया और बगहा
- जयंत कांत, DIG CID- कटिहार
- मानवजीत ढिल्लो, DIG EOU- रोहतास
- हरप्रीत कौर, DIG SB- कैमूर
- मीनू कुमारी, DIG BSAP- बेगूसराय
- अनिल कुमार, DIG निषेधाज्ञा- सहरसा
- राजेंद्र कुमार भील, DIG पर्स- मधेपुरा
- आनंद कुमार, DIG लॉ एंड ऑर्डर- मोतिहारी
- सुधीर पोरिका, DIG SCRB- खगड़िया
- तौहीद परवेज, DIG MOD- किशनगंज
- सुशील कुमार, DIG विधि/मानव संसाधन- शिवहर
