शहर

Nalanda News: मॉब लिंचिंग से सनसनी; चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, मौत; परिजनों ने कहा- 'मेला देखने गए थे'

Two Youth Killed Bihar Theft Suspicion: युवक चोरी कर भागने की कोशिश में छत से कूदे थे, जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें पकड़कर पिटाई की। ऐसा मंदिर के महंत अंतर्यामी शरण जी महाराज ने बताया।

Image

Nalanda News: मॉब लिंचिंग से सनसनी; चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, मौत; परिजनों ने कहा- 'मेला देखने गए थे' (NB Content)

Nalanda Rajgir Mob Lynching: राजगीर (नालंदा) जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित झुनकिया बाबा मंदिर के पास सोमवार सुबह चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव निवासी पिंटू कुमार (22) और श्रवण कुमार (22) के रूप में हुई है।

मंदिर के महंत अंतर्यामी शरण जी महाराज के अनुसार, युवक चोरी कर भागने की कोशिश में छत से कूदे थे, जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें पकड़कर पिटाई की। वहीं, परिजनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि वे तो सिर्फ मेला देखने गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद मृतक के गांव में भारी आक्रोश है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पंचायत और शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर प्रखंड स्तर पर भी जन कल्याण शिविर का आयोजन

बिहार सरकार ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत और शहरी क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों की तर्ज पर अब राज्य के सभी 534 प्रखंडों में भी ’प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर’ आयोजित करने का निर्णय लिया है।

राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी करके आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार, ग्राम और नगर पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर पूर्ववत जारी रहेंगे। इसके अनुसार साथ ही 16 जून से 18 जून तक राज्य के सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें