शहर

बिहार का मौसम (22 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम कंपकंपी, दिन में राहत, जानें फिर कब बढ़ेगी ठिठुरन

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 Jan 2026: मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत रहेगी। हालांकि सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में इस हफ्ते बारिश के आसार हैं। क्या बिहार में भी बारिश होगी, आइए जानते हैं:

Image

आज बिहार का मौसम

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (22 Jan 2026): बिहार में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन दिन में सर्दी से राहत बनी हुई है। दिन में यहां अच्छी धूप खिल रही है। जिससे ठंड का एहसास दोपहर में नहीं हो रहा है। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड फिर से जोर पकड़ ले रही है। सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में ठंड बढ़ती है या बारिश होती है। लेकिन फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं हैं। जिसके कारण वातावरण सामान्य बना हुआ है और दिन में धूप भी निकल रही है। आइए जानते हैं कि बिहार में ठंड फिर से कब जोर पकड़ने वाली है।

बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी ठंड, कोहरे या बारिश को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्य में आज अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल सकता है।

बिहार में अगले 7 दिन मौसम का हाल

IMD के अनुसार बिहार में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इस दौरान ठंड या कोहरे का भी कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 3 से 4 दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। जिसके बाद इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 48 घंटे के दौरान कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना में भी आज मौसम साफ बना रहेगा। सुबह-शाम को ठंड का एहसास होगा। दिन में धूप निकली रहेगी, जिससे सर्दी से राहत बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों में पटना के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जिलान्यूनतम तापमान
शेखपुरा7.5 डिग्री
शिवहर9.2 डिग्री
अरवल9.3 डिग्री
कैमूर9.4 डिग्री
किशनगंज9.6 डिग्री
पटना11.6 डिग्री

शेखपुरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान

बिहार में पिछले 24 घंटे में 9 जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में रहा। यहां का अधिकतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को बिहार में सबसे न्यूनतम तापमान भी शेखपुरा में ही देखने को मिला। यहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान 5 जिलों में का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। जिनमें शेखपुरा, शिवहर, अरवल, कैमूर और किशनगंज शामिल रहे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article