Begusarai: बिहार के बेगूसराय में भीषण गर्मी के बीच अचानक से के दर्जन से ज्यादा छात्राएं बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उन्हें स्कूल से इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इन छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी मध्य विद्यालय का है, जहां एक साथ दर्जन भर छात्राओं के बेहोश होने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह शिक्षकों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शिक्षक स्कूल की टाइमिंग को लेकर गुस्से में हैं।
गर्मी से 14 छात्राएं बेहोश
आपको बता दें कि बेगूसराय में गर्मी के कारण अचानक स्कूली एक दर्जन से अधिक छात्रा बेहोश होकर गिरने लगे। हालांकि, शिक्षकों ने बेहोशी के हालात में छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां मटिहानी पीएचसी में सभी छात्रा का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आज बेगूसराय में भीषण गर्मी पड़ रही है। कहर बरसाती इस गर्मी के कारण ही आज अचानक एक दर्जन से अधिक छात्रा बेहोश होकर स्कूल में गिर पड़ीं।
शिक्षकों ने अस्पताल में कराया भर्ती
स्कूल के शिक्षकों ने किसी तरह छात्रों को इलाज के लिए मटिहानी पीएससी में भर्ती कराया। अचानक इस तरह एक साथ दर्जन भर छात्रों के बेहोश होने से कैंपस में अफरा तफरी मच गई। इस बारे में स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि यह बिहार सरकार का तुगलकी फरमान है। इसी तुगलकी फरमान के कारण सुबह 6:00 बजे से ही स्कूल आना होता है। होता है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ विद्यालय में पढ़ रहे छात्र और छात्राएं बेहोश होकर गिर रहे हैं।
गर्मी से परेशान शिक्षक और छात्र
आगे शिक्षकों ने कहा- गर्मी से बच्चों का बुरा हाल है। लेकिन, इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक को इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि अपर मुख्य सचिव के के पाठक का यह तुगलकी फरमान है। इस तुगलकी फरमान के कारण शिक्षक और विद्यालय में पढ़ रहे छात्र और छात्राएं काफी परेशान हैं।
भीषण गर्मी में भी पढ़ाई जारी
शिक्षकों ने बताया कि आज 45 डिग्री सेल्सियस तापमान है। अचानक छात्रा बेहोश होकर गिर रहे हैं। इस गर्मी में भी स्कूल क्लासेज जारी हैं। कहीं ना कहीं सरकार का तुगलकी फरमान कहा जा रहा है। इस घटना को लेकर शिक्षकों में केके पाठक के खिलाफ काफी आक्रोश देखी जा रही है।
