भोपाल

Jabalpur News: भारत-पाक तनातनी के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया की छुट्टियां रद्द, कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के मिले निर्देश

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते दबाव के बीच सेना और सुरक्षा से जुड़ी एक और खबर आई है। जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) के कर्मचारियों और अफसरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। सभी कर्मचारी और अफसर तुरंत ड्यूटी पर लौटेंगे।

Image

OFK में छुट्टियां रद्द

OFK Leaves Cancelled: पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच की तनातनी लगातार बढती जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाया। अब इसी बीच एक जबलपुर से एक खबर आई है। जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) में कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। सभी को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश मिले हैं।

छुट्टियां हुईं निरस्त

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला आया है। रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) ने सभी उत्पादन इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

क्या है आयुध निर्माणी खमरिया

आयुध निर्माणी खमरिया में भारतीय सेना के लिए गोला बारूद सहित अन्य घातक हथियारों का उत्पादन होता है। कारगिल, बालाकोट सहित कई ऑपरेशंस में जबलपुर के ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया ने अहम भूमिका निभाई थी। आयुध निर्माणी खमरिया या ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक प्रमुख रक्षा निर्माण इकाई है। यह फैक्ट्री ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड के अधीन है, जिसे अब अम्युनिशन फैक्ट्री खमरिया कहा जाता है, और यह अम्युनिशन इंडिया लिमिटेड (AIL) का हिस्सा है। यह फैक्ट्री काफी संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में आती है। यहां तीनों सेनाओं, गृह मंत्रालय, रेलवे और बाकी सिविल मांगकर्ताओं के लिए पायरोटेक्निक उत्पादों, जैसे प्रकाश, धुंआ और संकेत गोला-बारूद का निर्माण किया जाता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article