भोपाल

Valentine Week 2023: एमपी की इस जगह में है कुछ खास बात, अपने साथी संग जाएं यहां, संजोएं यादगार लम्हे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 07:33 PM IST

Valentine Week 2023: देश के सबसे साफ शहर का तमगा अपने नाम करने वाला शहर है इंदौर। कहा जाता है कि, ये शहर कभी नहीं रूकता यही वजह है कि, इसे मिनी मुंबई भी कहा जाता है। एमपी के सबसे पुराने शहरों में से एक इंदौर में आपको कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। इंदौर ऐतिहासिक विरासत तो समेटे हुए है।

Image

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर है बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • देश की सबसे क्लीन सिटी है इंदौर
  • इंदौर को मिनी मुंबई भी कहा जाता है
  • कपल्स के लिए बेस्ट है यहां का मेघदूत गार्डन


Valentine Week 2023: मध्यप्रदेश की इकाॅनोमिक कैपिटल और देश के सबसे साफ शहर का तमगा अपने नाम करने वाला शहर है इंदौर। कहा जाता है कि, ये शहर कभी नहीं रूकता यही वजह है कि, इसे मिनी मुंबई भी कहा जाता है। एमपी के सबसे पुराने शहरों में से एक इंदौर में आपको कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे।

इस बार वैलेंटाइन वीक में अगर आप घूमने के साथ ही लजीज खाने का लुत्फ उठाने की सोच रहे हैं। तो अपने साथी संग जाने के लिए इंदौर शहर आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। स्ट्रीट फूड के लिए यहां का 56 इलाका सबसे बेहतरीन जगह है, जहां आपको जायकेदार चाट समेत कई व्यंजनों के स्वाद चखने का अनुभव होगा।

होलकर राजवंश ने बनवाया था लालबाग पैलेस

इंदौर में मौजूद ऐतिहासिक लालबाग पैलेस का निर्माण होलकर वंश ने करवाया था। सरस्वती नदी किनारे पर स्थित ये महल अब संग्रहालय में बदल गया है जो सिक्के और होलकर राजवंश की कुछ खूबसूरत कलाकृतियों को संजोए है। यहां आप अपने पार्टनर संग इतिहास की जानकारी के लिए विजिट कर सकते हैं। वहीं राजवाड़ा भी देखने लायक महल है, इसका निर्माण भी होलकर राजवंश ने करवाया था। नायाब वास्तुकला की नजीर इस महल के भीतर एक सुंदर उद्यान भी है।

मंदिरों का शहर है इंदौर

इंदौर ऐतिहासिक विरासत तो समेटे हुए है। यहां पूरी तरह कांच से बना जैन मंदिर एक शानदार धार्मिक जगह है। इसके अलावा बड़ा गणपति मंदिर भी किसी से कम नहीं है। यहां पर गणपति की 25 फीट की बड़ी प्रतिमा है। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर का प्रवेश द्वार 4 हाथियों पर बना हुआ है, जो इसकी खूबसूरती का बखान करता है। इंदौर के खजराना गणेश मंदिर का निर्माण 1735 में होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई ने करवाया था। ये इस शहर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। इसके अहाते में 33 छोटे-बड़े मंदिर एक साथ बने हुए हैं। इस मंदिर को लेकर दावा किया गया है कि, ये देश का यह एकमात्र मंदिर है, जहां पर गजानन अपने पूरे परिवार पत्नी रिद्धि- सिद्धि, पुत्र शुभ- लाभ व पौत्र आमोद-प्रमोद के साथ विराजित हैं।

कपल्स के लिए बेस्ट है मेघदूत गार्डन

अगर आप पूरा शहर घूमने के बाद थक गए हैं और आराम करना चाहते हैं तो मेघदूत गार्डन इंदौर के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक है। यह कपल्स के टाइम स्पेंड करने के लिए बेस्ट प्लेस है। गौरतलब है कि, यह इस शहर का सबसे पुराना उद्यान भी है। यह गार्डन शहर के बाहरी इलाके में करीब 4 किमी की दूरी पर स्थित हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे व यादगार पल बिता सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article