भोपाल

Bhopal: गांधीनगर इलाके में दो आत्महत्या की घटनाएं, एक में विवाहिता तो दूसरे में युवक ने दी जान, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल के गांधीनगर इलाके में मंगलवार की रात दो आत्महत्या की घटनाएं हुईं। पहली घटना में एक महिला ने खुदकुशी कर ली, उसकी काफी समय से अपने पति से अनबन चल रही थी। एक दूसरी घटना में एक 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली, जो बुटीक में काम करता था।

Image

गांधीनगर में दो आत्महत्याएं

Photo : iStock

भोपाल के गांधीनगर इलाके में मंगलवार की रात अलग अलग जगहों पर दो आत्महत्या की घटनाएं हुईं। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता और एक युवक ने खुदकुशी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

एक महिला ने मंगलवार की रात जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला ने बुधवार के तड़ते दम तोड़ दिया। 21 वर्षीय मृतका का नाम रिया धनक है। रिया की दो साल पहले लव मैरिज की थी। उसका एक बेटा भी है। हाल के दिनों में उसके पति के साथ विवाद बढ़ रहे थे।

इस घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर रिया को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। टीआई बृजेंद्र मसकोले के अनुसार, चूंकि रिया नवविवाहिता थी, इसलिए मामले की जांच एसीपी द्वारा की जाएगी।

इसके अलावा, गांधीनगर पुलिस ने एक अन्य मामले में विकास मेहरा (19) की आत्महत्या की सूचना दी। विकास, जो पहले एक बुटीक में काम करता था, मंगलवार रात को अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था और घर में कोई कलेश भी नहीं हुआ था। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं पाया और मामले में पंचनामा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!