भोपाल

भोपाल में कलेक्शन मैनेजर के साथ 4 लाख की लूट, आंख में मिर्ची झोंक पैसों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार

भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के भौजापुर घाटी में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने शराब की दुकान के कलेक्शन मैनेजर के साथ 4 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Image

भोपाल में कलेक्शन मैनेजर के साथ 4 लाख की लूट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के भौजापुरा घाटी में एक शातिर बदमाश ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाश ने शराब की दुकान में कलेक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत व्यक्ति के चार लाख रुपये की लूट की। बताया जा रहा है कि इस घटना को सोमवार देर रात करीब 11 बजे अंजाम किया गया है।

कलेक्शन मैनेजर से चार लाख की लूट

कलेक्शन मैनेजर का नाम देवेंद्र है। उन्होंने इस मामले को लेकर बताया कि सड़क पर रखे पत्थरों को देखकर उन्होंने अपनी कार रोकी थी। तभी अचानक बदमाशों ने उन पर मिर्च का पाउडर फेंका और बैग लेकर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद देवेंद्र ने सबसे पहले इसकी जानकारी दुकान के संचालक को दी और फिर पुलिस को सूचित किया।

नाकाबंदी कर पुलिस ने संदिग्धों को लिया हिरासत में

पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी और मंगलवार शाम तक कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का मानना है कि लूट की इस वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है, क्योंकि देवेंद्र की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मोबाइल नेटवर्क का विश्लेषण करने के लिए पीएसटीएन नेटवर्क डाटा जुटाया है, जिससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात के समय किन नंबरों की लोकेशन सक्रिय थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस बुधवार तक मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!