भोपाल

MP से 228 पाकिस्तानियों का पलायन शुरू, राज्य सरकार ने दी डेडलाइन, इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत

मध्य प्रदेश में रह रहे 228 पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र द्वारा निर्धारित 27 अप्रैल की समयसीमा से पहले भारत छोड़ना होगा। ऐसे में, पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। साथ ही, जो पाकिस्तानी नागरिक चले गए हैं, उनके बारे में आंकड़ा शाम तक आने की उम्मीद है।

Image

एमपी से 228 पाकिस्तानी नागरिकों का पलायन शुरू

Photo : ANI

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारे पास मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में 228 पाकिस्तानी नागरिक हैं। हमारा काम केंद्र को ऐसे लोगों के बारे में सूचित करना है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार ऐसे लोगों को भारत छोड़ना होगा। ऐसे में, जो पाकिस्तानी नागरिक चले गए हैं, उनके बारे में आंकड़ा शाम तक आने की उम्मीद है।

गृह मंत्री का राज्यों को निर्देश

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ये सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समयसीमा से अधिक समय देश में न रहे। मुख्यमंत्रियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनका निर्वासन सुनिश्चित करें। वीजा रद्द करने का ये फैसला हिंदू-पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा, वो वैध रहेंगे।

मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक होंगे वैध

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द हो गए हैं। जबकि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में वर्तमान में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ना होगा।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article