भोपाल

MP में सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल की हत्या, सिरफिरे छात्र ने सिर में मारी गोली; मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सिरफिरे छात्र ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरी कैंपस में हड़कंप मच गया है।

Image

शिक्षक की हत्या।

Photo : Times Now Digital

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के धमोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना (55) की एक छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को विद्यालय के बाथरूम में हुई जब छात्र ने प्रिंसिपल को बुलाया और फिर उसके सिर में गोली मार दी। घटनास्थल पर ही प्रिंसिपल की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि हुई है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

12वीं में पढ़ता है छात्र

सीएसपी अगम जैन ने बताया कि छात्र ढलापुर क्षेत्र का निवासी है और 12वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्र आए दिन कट्टा लेकर स्कूल आता था और छात्राओं को भी परेशान करता था। इसी बात को लेकर प्रिंसिपल ने छात्र को कई बार फटकार लगाई थी और उसके परिजनों से भी शिकायत की थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article