भोपाल

Bageshwar Baba: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भोपाल में लगे पोस्टर, कलचुरि महासभा की बागेश्वर बाबा के खिलाफ FIR की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2023, 04:01 PM IST

अपने आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोशित क्षत्रिय कलचुरी समाज बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है।

Image

क्षत्रिय कलचुरी समाज बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है

मध्य प्रदेश के भोपाल में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं इन पोस्टरों में लिखा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान सहस्त्रबाहु को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसको लेकर वे माफी मांगें, शनिवार को भोपाल के अलग-अलग इलाकों में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर लगाए गए है। बताते हैं कि कथा वाचन के चलते धीरेंद्र शास्त्री ने कलचुरीसमाज के आराध्य देव राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु के खिलाफ टिप्पणी की थी, इस टिप्पणी को लेकर कलचुरी समाज में नाराजगी है, कलचुरी समाज ने ज्ञापन में चेतावनी दी थी कि यदि FIR नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।

सोशल मीडिया पर खेद तो व्यक्त किया है, मगर माफी नहीं मांगी

इनमें लिखा है कि धीरेंद्र शास्त्री से भगवान सहस्त्रबाहु को लेकर दिए बयान पर माफी मांगने की बात लिखी है, वहीं श्री सहस्त्रबाहु कलचुरि महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में आपतिजनक टिप्पणी की है तथा वह पुराणों और शास्त्रों का हवाला दे रहे है, धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर खेद तो व्यक्त किया है, मगर माफी नहीं मांगी है।

'हम सब हिन्दू एक हैं। एक रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है'

वहां लगे इन पोस्टर में धीरेंद्र शास्त्री से भगवान सहस्त्रबाहु से मांफी मांगने की मांग की है। वहीं विरोध बढ़ने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ट्वीट कर कहा कि विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है। हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नही था न ही कभी होगा,क्योंकि हम तो सदैव सनातन की एकता के पक्षधर रहे हैं। फिर भी यदि हमारे किसी शब्द से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसका हमें खेद है। हम सब हिन्दू एक हैं। एक रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article