देश

जब सबके सामने भावुक हो रो पड़े बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, जानें क्या रही वजह

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 04:41 PM IST

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। भक्तों के लिए वे बागेश्वर धाम सरकार, बागेश्वर महाराज हैं। लेकिन वो खुद को हनुमान जी का सेवक मानते हैं। वे तुलसीपीठेश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य स्वामी के शिष्य हैं। उनके आलोचक उन पर गंभीर सवाल भी खड़े करते रहे हैं।

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Baba Dhirendra Shastri) का रोने का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबा एक दुल्हन की बात सुनकर भावुक होते दिख रहे हैं।

दरअसल हर साल बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री गरीब कन्याओं की शादी करवाते हैं। इस बार भी महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं की शादी कराई गई। इसका सारा खर्च बागेश्वर धाम की तरफ से दिया गया। शादी के बाद जब धीरेंद्र शास्त्री इन दुल्हनों से बात करने लगे तो इनमें से कई लड़कियों ने अपना दुख बागेश्वर बाबा के सामने जाहिर किया।

इन्हीं लड़कियों की बात सुनकर बागेश्वर महाराज भावुक हो पड़े और सबके सामने ही रोने लगे। इस दौरान कई लड़कियों ने अपनी दुखभरी कहानी सुनाई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article