भोपाल

कांग्रेस पर PM मोदी का बड़ा हमला, कहा-सत्ता में आई तो MP को फिर 'बीमारू राज्य' बना देगी यह पार्टी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 25, 2023, 01:10 PM IST

PM Modi Bhopal Rally: मैदान में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है। इस राज्य के लोगों ने हमेशा से भाजपा का समर्थन किया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एमपी को 'बीमारू राज्य' बना दिया था लेकिन हमने इसे एक विकसित प्रदेश बनाया।

PM Modi Bhopal Rally: भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकसित भारत की विरोधी है, वह अगर सत्ता में चुनकर आई तो राज्य को एक बार फिर से बीमार बना देगी। विपक्षी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए पीएम ने उसकी तुलना जंग लगे लोहे से की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उसकी मंशा कभी पूरी नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि लूट में कांग्रेस नंबर वन है। इससे पहले पीएम ने सीएम शिवराज सिंह के साथ रोड शो किया।

सीएम चौहान ने कांग्रेस पर बोला हमला

मैदान में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है। इस राज्य के लोगों ने हमेशा से भाजपा का समर्थन किया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एमपी को 'बीमारू राज्य' बना दिया था लेकिन हमने इसे एक विकसित प्रदेश बनाया।

'युवाओं ने कांग्रेस का बुरा दौर नहीं देखा'

पीएम ने आगे कहा कि आने वाले साल मध्य प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'इस अत्यंत महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस जो कि वंशवादी एवं भ्रष्टाचार वाली पार्टी है, वह अगर सत्ता में आती है तो राज्य के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान होगा।' पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के करीब 20 साल पूरे हो गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं ने अभी तक केवल भाजपा की सरकार देखी है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा दौर नहीं देखा।

भाजपा ने एमपी को 'बीमारू राज्य' से बाहर निकाला

उन्होंने कहा, 'अपने शासन में भाजपा ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला। भाजपा ने राज्य में नया उत्साह एवं उर्जा भरी है। युवाओं ने भाजपा सरकार के अच्छे एवं विकास कार्यों को देखा है।' पीएम ने कहा कि यहां के लोगों ने भाजपा के शासन में राज्य को उन्नत होते हुए देखा है। जब इन्हें राजस्थान में काम का मौका मिला तो इन्होंने सिर्फ बर्बाद किया। कांग्रेस जैसी पार्टी हजारों करोड़ रुपए के घोटालों वाली पार्टी है। अगर इन्हें जरा भी मौका मिला गया तो सोचिए क्या होगा। मध्य प्रदेश को बचाना चाहिए, लूटने नहीं देना चाहिए, न बर्बाद करने देना चाहिए। मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी बीजेपी। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article