भोपाल

MP News: ग्राम पंचायतों को खुद चुकाना होगा बिजली बिल, सरकार ने अनुदान व्यवस्था खत्म की

राज्य की 23 हजार पंचायतों को अब अपने बिजली बिल का भुगतान स्वयं करना होगा। राज्य सरकार ने अनुदान राशि में कटौती करते हुए कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे पंचायतों की आय बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा 15 दिनों के भीतर करें।

Image

platform desk

MP News: मध्यप्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों को अब अपने बिजली बिल का भुगतान खुद करना होगा। राज्य सरकार ने अनुदान राशि में कटौती करते हुए पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आदेश जारी किए हैं। कलेक्टरों और जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिया गया है कि पंचायतों की आय बढ़ाने के प्रयासों की हर 15 दिन में समीक्षा करें।

पंचायतों पर सीधा बोझ

अब तक पंचायतों की बकाया बिजली राशि का भुगतान राज्य स्तर से 5वें वित्त आयोग की राशि से किया जाता था। लेकिन वित्त वर्ष 2025-26 से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब पंचायतों को अपनी आय या अनुदान की राशि से बिल चुकाना होगा।

किन कनेक्शनों की जिम्मेदारी पंचायतों की होगी

विभाग के मुताबिक नल-जल योजना, स्ट्रीट लाइट, पंचायत कार्यालय, सामुदायिक भवन, मांगलिक भवन, गौशाला, आंगनबाड़ी, स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धाश्रम, हाट बाजार, पर्यटन स्थल और मेला जैसे कनेक्शन पंचायतों की जिम्मेदारी माने जाएंगे। वहीं अन्य विभाग या संस्थान जिन कनेक्शनों का उपयोग कर रहे हैं, उनका भुगतान वही करेंगे।

समय पर भुगतान न करने पर बढ़ रहा सरचार्ज

विभाग ने कहा है कि पंचायतों द्वारा समय पर बिल न चुकाने से सरचार्ज बढ़ रहा है और बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है। अनुपयोगी कनेक्शन काटने और बिजली उपयोग का ऑडिट करने के निर्देश भी पंचायतों को दिए गए हैं।

सरपंच और सचिव पर होगी कार्रवाई

हर पंचायत से कहा गया है कि 1 से 5 तारीख के बीच नियमित रूप से जल-कर वसूला जाए और इसकी समीक्षा हर 15 दिन में की जाए। यदि पर्याप्त राशि होने के बावजूद बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो सरपंच और सचिव पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आत्मनिर्भर पंचायतों की दिशा में कदम

सरकार का कहना है कि पंचायतों को अब संपत्ति कर, जल-कर और अन्य स्रोतों से आय बढ़ाने पर जोर देना होगा। ताकि अनुदान राशि का उपयोग केवल विकास कार्यों में किया जा सके। आने वाले समय में बिजली कंपनियां स्मार्ट प्री-पेड मीटर भी लगाएंगी

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान