भोपाल

भोपाल : MP में वक्फ प्रॉपर्टी की किराएदारी का होगा नया एग्रीमेंट, वक्फ संपत्तियों से आमदनी बढ़ाने पर जोर

प्रदेश के वक्फ बोर्ड के अधीन आने वाली सभी संपत्तियों के लिए नए किरायेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिनका वर्तमान में वक्फ बोर्ड द्वारा किराए पर उपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड की आय में वृद्धि के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Image

वक्फ बोर्ड (फोटो-टाइम्स नाउ नवभारत)

Photo : PTI

भोपाल : मध्य प्रदेश के वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की किरायेदारी के लिए नए एग्रीमेंट बनाने का निर्णय लिया गया है। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। भोपाल में केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे वक्फ संपत्तियों की समीक्षा करें और अवैध कब्जों को हटाने के लिए राजस्व विभाग के साथ समन्वय करें।

पुराने किरायेदारों से नए एग्रीमेंट करने की बात भी की गई है, ताकि वर्तमान बाजार मूल्यों पर किरायेदारी तय की जा सके और वक्फ बोर्ड की आय में वृद्धि हो सके। बैठक में हमीदिया अस्पताल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई, जो अल्पसंख्यक जिलों में विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और अधिकारियों को इसे मिशन मोड में जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

ध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि राज्य में 15,008 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं, लेकिन इनसे सालाना आय केवल 2 करोड़ रुपये है, जबकि कम से कम 100 करोड़ रुपये की आय होनी चाहिए। इस स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने रिवाइजेशन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!